Wednesday, March 25, 2020

Happy New Year

आप सभी को विक्रम संवत २०७७ नव वर्ष हार्दिक शुभकामनाएं।
लेकिन

नए साल की पहचान क्या है? यह जानना बहुँत जरुरी है।
नया वर्ष तब होता है जब ईश्वर की बनाई प्रथ्वी पर कुछ नया हो।जैसे १२ महीनों में ६ ऋतुएँ होती है पहली ऋतु वसन्त मधु(मार्च) माधव(अप्रैल) अर्थात चैत्र से वैशाख तक।जब ६ ऋतुओं का चक्र पूर्ण होता है और वापस वसन्त ऋतु आती है जब प्रकृति का नवीनीकरण होता है फिर से उसको पुरे साल के लिए नया किया जाता है तैयार किया जाता है।मौसम नया होना,पेड़ों पर नए फल,फूल,पत्ते,जमीन में नयी फसल आना पूरी प्रकृति को नया जीवन दिया जाता है उस वक़्त आप नया साल मानें तब कह सकते है कि आप पढ़े लिखे है जानते समझते है,जब ईश्वर और उसकी प्रकृति कुछ नया नहीं कर करती तब आप किसी भी महीने को नया साल मानते हो।

 क्या आप ज्ञान के दुश्मन है? क्या ईश्वर और उसकी प्रकृति के नियमों के खिलाफ जा कर किसी भी 1 तारीख को या किसी महीने को नया साल मानते हो तो क्या नया साल हो जाएगा? नहीं आपके कहने से किसी तारीख को या किसी महीने में नया साल नहीं माना जाएगा, यह एक बेवकूफी सोच है,यह मनमानी है। प्रकृति को पसन्द करने वाले उसके नियम से ही से नया दिन नया साल तय करें।
जब वसन्त ऋतु में प्रकृति का नवीनीकरण हो रहा है तभी नया साल होता है और इस सच्चाई को आत्मसात करें।

सभी को पुनः नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

' (एकादशी)। Ekādaśī रहस्य एवं महत्व

(एकादशी)। Ekādaśī  रहस्य एवं महत्व – एकादशी जिसका अर्थ है "ग्यारह", एक हिंदू कैलेंडर माह में होने वाले दो चंद्र चरणों में से प्रत्...