Wednesday, June 17, 2020

उत्तर दिशा में सिर करके क्यों नहीं सोना चाहिए।

नमस्ते दोस्तों

उत्तर दिशा में सिर करके क्यों नहीं सोना चाहिए?

आजकल लोग बिना समझें अपनी किसी भी बात को अन्धविश्वास कह देते है और मनमर्जी की बात जो किसी भी सत्य और प्रमाण पर खरी नहीं होती उसको सही तरीका मानते है।

चलिए जानते है आखिर इसके पीछे क्या विज्ञान छुपा है।

पृथ्वी के दो ध्रुव है उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव।
इन ध्रुवों में चुम्बकीय प्रभाव रहता है।
जो स्थान जिस ध्रुव के नजदीक अर्थात प्रभाव में होता है वहाँ के लोगों को उस ध्रुव की और सिर करके नहीं सोना चाहिए।

जैसे भारत उत्तरी ध्रुव के प्रभाव क्षेत्र में आता है तो भारत के लोगों को उत्तर दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए। क्योंकि उत्तरी ध्रुव का चुम्बकीय प्रभाव उसके शरीर के रक्त प्रवाह पर पड़ता है जैसे उत्तर दिशा में सर करके सोने से रक्त प्रवाह सिर की तरफ बढ़ जाता है और सिर में बहुत बारीक कोशिकाएँ होती है और रक्त के असामान्य प्रवाह से मानसिक रोग हो सकता है जैसे अत्यधिक विचार आना,मन विचलित होना,नींद न आने की समस्या यहाँ तक की मौत तक हो सकती है। उत्तर दिशा में सोना यह बेहद नुकसान देह है।

यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट्स करके जरूर बताएं।

धन्यवाद।

Monday, June 15, 2020

हनुमान जी बन्दर नहीं थे, वाल्मीकि रामायण से प्रमाण।

नमस्ते दोस्तों,

मैं योगीराज सिंह,

आज हम जानेंगे क्या हनुमान जी बन्दर थे इसके प्रमाण वाल्मीकि रामायण से ही देंगें। कि हनुमान जी बन्दर नहीं थे।

आइये वाल्मीकि रामायण में देखते है हनुमान जी को क्या कहा गया है उनके क्या गुण कहें गए है।

पहला प्रमाण 

वाल्मीकि रामायण में हनुमान जी को वानर लिखा है। वानर शब्द का अर्थ होता है वन में रहने वाले नर(मनुष्य)।

दूसरा प्रमाण
वाल्मीकि रामायण में जब हनुमान जी श्री राम से मिलते है तब श्री राम छोटे भाई लक्षण से कहते है। 

जिसे ऋग्वेद की शिक्षा नहीं मिली ,जिसको यजुर्वेद नहीं किया और जिसको सामवेद का ज्ञान नहीं वो इस प्रकार सुन्दर भाषा में वार्तालाप नहीं कर सकता। - वाल्मीकि रामायण किष्किंधा काण्ड तृतीय सर्ग श्लोक २८ ।

क्या कोई बन्दर वेदों का ज्ञाता हो सकता है। बिलकुल नहीं।
अफ़सोस होता है कि वाल्मीकि रामायण के प्रमाणों से उलट कई पाखण्डी जो मनगढंत कहानी बनाते है और अर्थ का अनर्थ करते है।
उन्होंने वेदों के विद्वान हनुमान जी को बन्दर समझ लिया। मगर रामायण में हनुमान जी को बन्दर बताया ही नहीं। बल्कि वानर कहा गया है।

यह जानकारी आपको कैसी लगी जरूर बताएँ।

धन्यवाद।



Thursday, June 11, 2020

Netflix का हिन्दू विरोधी एजेंडा चालू है,

नमस्ते दोस्तों,

Netflix का हिन्दू विरोधी एजेंडा चालू है।
हाल ही के दिनों में एक फ़िल्म जिसका नाम छिप्पा है
जिसका लेखक सफदार रहमान है
और डायरेक्टर भी यही सफदार रहमान है।
इस फिल्म में हिन्दुओं के आदर्श श्रीराम भक्त हनुमान जी के लिए अनर्गल बत्तमीजी की गयी।
उनका अपमान किया गया। आये दिन हिन्दुओं को और उनके देवीदेवताओं के खिलाफ बोलने का जो फैशन चलाने का ठेका ले लिया है इसका परिणाम बहुत भयंकर होगा।
इस फिल्म में एक वाक़्यात बताया गया है कि हनुमान जी को एक औरत थप्पड़ लगाती है और हनुमान जी दुम दबाकर भाग जाते है।
हिन्दुओं के आदर्शों को के बारे में,देवताओं के बारे में मज़ाक करना एक फैशन हो गया जिसका अंत अब करना चाहिए।
दोस्तों यह वीडियो शेयर करें क्योंकि हिन्दुओं को जानकारी ही नहीं है कि हिंदुओं के खिलाफ कितना बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है।

धन्यवाद 
सनातन धर्म की जय हो।

' (एकादशी)। Ekādaśī रहस्य एवं महत्व

(एकादशी)। Ekādaśī  रहस्य एवं महत्व – एकादशी जिसका अर्थ है "ग्यारह", एक हिंदू कैलेंडर माह में होने वाले दो चंद्र चरणों में से प्रत्...