Wednesday, June 17, 2020

उत्तर दिशा में सिर करके क्यों नहीं सोना चाहिए।

नमस्ते दोस्तों

उत्तर दिशा में सिर करके क्यों नहीं सोना चाहिए?

आजकल लोग बिना समझें अपनी किसी भी बात को अन्धविश्वास कह देते है और मनमर्जी की बात जो किसी भी सत्य और प्रमाण पर खरी नहीं होती उसको सही तरीका मानते है।

चलिए जानते है आखिर इसके पीछे क्या विज्ञान छुपा है।

पृथ्वी के दो ध्रुव है उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव।
इन ध्रुवों में चुम्बकीय प्रभाव रहता है।
जो स्थान जिस ध्रुव के नजदीक अर्थात प्रभाव में होता है वहाँ के लोगों को उस ध्रुव की और सिर करके नहीं सोना चाहिए।

जैसे भारत उत्तरी ध्रुव के प्रभाव क्षेत्र में आता है तो भारत के लोगों को उत्तर दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए। क्योंकि उत्तरी ध्रुव का चुम्बकीय प्रभाव उसके शरीर के रक्त प्रवाह पर पड़ता है जैसे उत्तर दिशा में सर करके सोने से रक्त प्रवाह सिर की तरफ बढ़ जाता है और सिर में बहुत बारीक कोशिकाएँ होती है और रक्त के असामान्य प्रवाह से मानसिक रोग हो सकता है जैसे अत्यधिक विचार आना,मन विचलित होना,नींद न आने की समस्या यहाँ तक की मौत तक हो सकती है। उत्तर दिशा में सोना यह बेहद नुकसान देह है।

यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट्स करके जरूर बताएं।

धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

' (एकादशी)। Ekādaśī रहस्य एवं महत्व

(एकादशी)। Ekādaśī  रहस्य एवं महत्व – एकादशी जिसका अर्थ है "ग्यारह", एक हिंदू कैलेंडर माह में होने वाले दो चंद्र चरणों में से प्रत्...